रूप किशोर गुप्ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रूप किशोर गुप्ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 18 जून 2020

मुरादाबाद मंडल के बहजोई (जनपद संभल ) निवासी साहित्यकार रूप किशोर गुप्ता की रचना ------- चीन को चेतावनी


शौर्य देख भारत वीरों का, सब दुश्मन हैरान हुए।
पैंतालिस को मार हिन्द के, बीस लाल बलिदान हुए।।
मोदी जी! संदेश युद्ध का , तुम सीमा पर भिजवा दो।
छप्पन इंची अपना सीना, आज चीन को दिखला दो।।
सवा अरब हम साथ - साथ हैं, दुश्मन को दहला देगें।
शेरों में कितनी ताकत है, चीन तुझे दिखला देगें।।
हिंसा के हम घोर विरोधी, पर कायर बलहीन नहीं।
युद्ध हुआ तो मानचित्र में, कहीं रहेगा चीन नहीं।।
अभी समय है क्षमा मांग ले, फिर गलती मत दोहराना।
सीमा पर लक्ष्मण रेखा हैं, पास नहीं उसके आना।।
                       
  ✍️ रूपकिशोर गुप्ता
  संरक्षक संस्कार भारती मेरठ प्रांत
  गोला गंज बहजोई (सम्भल)
 उत्तर प्रदेश, भारत
 मो. 9368218205