विमला रस्तोगी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विमला रस्तोगी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 25 सितंबर 2023

मुरादाबाद मंडल के जनपद संभल (वर्तमान में दिल्ली निवासी) की साहित्यकार विमला रस्तोगी " हिन्दी रत्न" सम्मान से सम्मानित

 





पंडित हरप्रसाद पाठक साहित्य पुरस्कार समिति के रजत जयंती समारोह तथा तुलसी साहित्य अकादमी मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में हुए  एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम में लखनऊ से पधारी लेखिका एवं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि माननीय स्नेह लता जी ने विमला रस्तोगी को " हिन्दी रत्न " सम्मान से सम्मानित किया ।

मूल रूप से संभल निवासी विमला रस्तोगी की बाल साहित्य की बारह पुस्तकें आई है। अनेकानेक बाल कहानियां और नाटक संग्रहों मे संग्रहित है। आकाशवाणी दिल्लीसे अनेकानेक कहानियां व नाटक प्रसारित हुए है। उ. प्र. हिन्दी संस्थान, लखनऊ, से सुभद्रा कुमारी बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित विमला रस्तोगी अन्य अनेक सम्मानों से सम्मानित है। 

मथुरा के इस कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. अनिल वाजपेयी ( प्रधानाचार्य, अमरनाथ डिग्री कालेज, मथुरा ) मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. रवीन्द्र कुमार, मेरठ, विशिष्ट अतिथि  भगवती प्रसाद द्विवेदी, पटना, स्नेह लता जी, लखनऊ थे। 

 समिति के सचिव डॉ. दिनेश पाठक शशि "  तथा अकादमी के अध्यक्ष आचार्य नीरज शास्त्री ने आभार व्यक्त किया।

बुधवार, 10 अगस्त 2022

मुरादाबाद मंडल के जनपद सम्भल (वर्तमान में दिल्ली निवासी) की बाल साहित्यकार विमला रस्तोगी को मिलेगा सुभद्रा कुमारी चौहान बाल साहित्य पुरस्कार


उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ ने वर्ष 2021 का ’सुभद्रा कुमारी चौहान बाल साहित्य पुरस्कार’ मुरादाबाद मंडल के जनपद सम्भल (वर्तमान में  दिल्ली निवासी) की बाल साहित्यकार  विमला रस्तोगी को प्रदान करने की घोषणा की है। उन्हें एक भव्य समारोह में पुरस्कार स्वरूप  इक्यावन हज़ार रुपए, अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।  

       विमला रस्तोगी  विगत 55 वर्षो से  बाल साहित्य सृजन कर रही हैं।  उनकी प्रकाशित कृतियों में विश्व की श्रेष्ठ लोक कथायें भाग 2, सिस्टर निवेदिता (जीवनी), मणि की परख एवं सपनों का संसार( कहानी संग्रह), सबसे प्यारा घर उल्लेखनीय हैं। उनकी कृति ’विश्व की श्रेष्ठ लोक कथाएँ (भाग २)’ मध्य प्रदेश सरकार के ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड में चयनित हो चुकी है। इसके अतिरिक्त उनकी अनेक बाल कविताएं विभिन्न स्कूलों के पाठ्यक्रमों में भी हैं।

       राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं कादम्बिनी, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, धर्मयुग, नवभारत टाइम्स दैनिक हिन्दुस्तान, जनसत्ता, अमर उजाला, राष्ट्रीय सहारा, नई दुनिया, मनोरमा, गृहशोभा, माधुरी, सरिता, मुक्ता, वामा, नंदन, पराग, मेला, बाल भारती, सुमन सौरभ, चंपक आदि में उनकी बाल कहानियां, नाटक, कविताएँ व शिशु गीत प्रकाशित होते रहे है। साप्ताहिक हिन्दुस्तान द्वारा आयोजित अ. भा. बाल कहानी प्रतियोगिता में कहानी "छोटी छोटी बातें" पुरस्कृत हो चुकी है। वह हरिश्चंद्र बन्धु मासिक के संपादक मंडल में तथा कोमा त्रैमासिक पत्रिका में सह संपादक भी रही हैं।

 प्रिंट मीडिया के अलावा आकाशवाणी व दूरदर्शन के विभिन्न केन्द्रों से उनकी झलकियां, नाटक व वार्ताएं प्रसारित होती रही है। प्रख्यात साहित्यकार  मनोहर श्याम जोशी के साथ “हमराही” सीरियल में सहयोगी लेखक के रूप में काम किया।

  उनकी पुस्तक "सिस्टर निवेदिता (जीवनी) को पंडित भूपनारायण दीक्षित बाल साहित्य पुरुस्कार मिल चुका है। इसके अतिरिक्त अ. भा. लघु पत्र पत्रिका समन्वय मंच" कानपुर , बाल साहित्य संस्कृति कला विकास संस्थान, नगर बाजार बस्ती, भारतीय बाल कल्याण संस्थान, कानपुर, नागरी बाल साहित्य संस्थान, बलिया,  बाल कल्याण सोसाइटी खटीमा, द्वारा "बालसाहित्य शिरामणि सम्मान (2009), हिन्दी साहित्य सम्मलेन, प्रयाग द्वारा “सारस्वत सम्मान” तथा “प्रज्ञा भारती” की मानद उपाधि, बाल कल्याण सोसाइटी खटीमा, द्वारा “बालसाहित्य शिरामणि सम्मान, ह. स. अ. भा. महिला मंडल द्वारा “साहित्य शिरोमणि” सम्मान से वह सम्मानित हो चुकी हैं। 

     वह लेखिका संघ, नई दिल्ली की सदस्य,अखिल भारतीय हरिश्चन्द्रवंशीय महासभा में राष्ट्रीय मंत्री, सूर्यवंशीय हरिश्चंद्र. समाज महिला मंडल दिल्ली की अध्यक्ष एवं अ. भा. वैश्य महासम्मेलन के महिला मंच की मंत्री भी रह चुकी है।

::::::::प्रस्तुति:::::::

डॉ मनोज रस्तोगी

8,जीलाल स्ट्रीट

मुरादाबाद 244001

उत्तर प्रदेश, भारत

मोबाइल फोन नंबर 9456687822