डॉ महेश दिवाकर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
डॉ महेश दिवाकर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 30 जनवरी 2024

मुरादाबाद के साहित्यकार डॉ महेश दिवाकर की कृति ....लोकधारा 11 । यह कृति वर्ष 2024 में विश्व पुस्तक प्रकाशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित हुई है। इस कृति में उनकी कृति वीरांगना तीलू रौतेली (तिलोत्तमा), जयभारत माता, 335 सजलें, कुछ मुक्तक, दोहे, गीत और कविताएं संगृहीत हैं।



क्लिक कीजिए और पढ़िए पूरी कृति 

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️ 

https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:636d181f-91f0-46ae-b98f-07093e77f075
 

:::::::प्रस्तुति::::::

डॉ मनोज रस्तोगी

संस्थापक

साहित्यिक मुरादाबाद शोधालय

8, जीलाल स्ट्रीट

मुरादाबाद 24001

उत्तर प्रदेश, भारत

मोबाइल फोन नंबर 9456687822

रविवार, 24 दिसंबर 2023

मुरादाबाद के साहित्यकार डॉ महेश दिवाकर की कृति ....लोकधारा 10 । यह कृति वर्ष 2023 में विश्व पुस्तक प्रकाशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित हुई है। इस कृति में उनके द्वारा लिए गए 49 साक्षात्कार समाहित हैं...



 क्लिक कीजिए और पढ़िए पूरी कृति

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️ 

https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:30f0b55b-e5f7-4673-96c3-547a199c1a66 

::::::::प्रस्तुति::::::

डॉ मनोज रस्तोगी

संस्थापक

साहित्यिक मुरादाबाद शोधालय

8, जीलाल स्ट्रीट

मुरादाबाद 244001

उत्तर प्रदेश, भारत

मोबाइल फोन नंबर 9456687822

गुरुवार, 24 अगस्त 2023

मुरादाबाद के साहित्यकार डॉ महेश दिवाकर का गीत ....चंदा मामा के घर पहुंचा, भारत का विज्ञान


महा गर्व से झूम रहा है, 

सारा हिंदुस्थान ।

चंदा मामा के घर पहुंचा, 

भारत का विज्ञान ।।


दृढ़ इच्छा,संकल्प-शक्ति से,

निश्चित मिलता लक्ष्य।

धरा-गगन के पार क्षितिज पर, 

पहुंची चंद्र-उड़ान ।।


अमित कृपा है राम-कृष्ण की,

हुई साधना पूर्ण ।

सकल विश्व दे रहा बधाई, 

भारत देश महान ।।


आजादी का अमृत महोत्सव, 

अद्भुत है उत्कर्ष ।

गूँज रहा सारी दुनिया में, 

भारत का उत्थान ।।


चंद्रयान को मिली सफलता, 

कर्म-धर्म की जीत ।

ध्येय हमारा जन-मंगल है, 

मानवता कल्याण ।।


देख रही हैं महाशक्तियाँ ।

भारत की उपलब्धि ।।

असमंजस में हुए निशाचर 

विफल हुआ अनुमान ।।


सोमदेव से मंगल तक का, 

सफल विजय संकल्प ।

सूर्यदेव के चरण-कमल तक, 

नहीं रुके अभियान ।।


भारत जग का मुकुट बनेगा, 

समय नहीं फिर दूर ।

दुनियाभर के देश करेंगे, 

भारत का गुणगान ।।

✍️ डॉ महेश 'दिवाकर'

मुरादाबाद 244001

उत्तर प्रदेश, भारत


गुरुवार, 15 जून 2023

मुरादाबाद के साहित्यकार डॉ महेश दिवाकर की कृति ....लोकधारा 9 । यह कृति वर्ष 2023 में विश्व पुस्तक प्रकाशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित हुई है। इस कृति में उनकी पूर्व प्रकाशित कृतियां धरती के अवतंस (संस्मरण), दिये यादों के (संस्मरण) और भारत की जीवनदायिनी सरिताएं (रेखा चित्र) समाहित हैं...



 क्लिक कीजिए और पढ़िए पूरी कृति

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️ 

https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:465dc469-bb5c-40da-b052-1eb515ef7093 

:::::::प्रस्तुति:::::::

डॉ मनोज रस्तोगी

संस्थापक

साहित्यिक मुरादाबाद शोधालय

8, जीलाल स्ट्रीट

मुरादाबाद 244001

उत्तर प्रदेश, भारत

मोबाइल फोन नंबर 9456687822

रविवार, 19 फ़रवरी 2023

मुरादाबाद की साहित्यिक संस्था अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच की ओर से रविवार 19 फरवरी 2023 को आयोजित समारोह में योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई, वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी', ओंकार सिंह 'ओंकार , रघुराज सिंह 'निश्चल', सतीश गुप्ता फिगार', डॉ. आर.सी. शुक्ला, डॉ. कारेन्द्र त्यागी 'मक्खन मुरादाबादी', इन्द्र कुमार कत्थक', डॉ. बी. एन. चौरसिया, उदय प्रकाश सक्सेना उदय, चन्द्रहास सिंह चौहान,विवेक 'निर्मल', सुधीर गुप्ता , कैप्टन डॉ. राजीव चौहान, डॉ. जे. पी. चन्देल, सविता चौरसिया,डॉ. पूनम बंसल, डॉ. प्रेमवती उपाध्याय, डॉ. शीनुल इस्लाम मलिक, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. जयति देवी,डॉ. डी. एन. शर्मा, डॉ. ऋतु सक्सेना, महेश राघव, रमेश 'अधीर ,डॉ. शंकर लाल शर्मा क्षेम, डॉ. अनिल शर्मा 'अनिल', डॉ. शमा परवीन समेत पचास साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुरादाबाद की साहित्यकार सविता चौरसिया की दो कृतियों 'वेदना के स्वर' और 'तेजस्विनी ' तथा मिट के चेयरमैन सुधीर गुप्ता की कृति "डगर नटखट सी" का लोकार्पण भी किया गया।

मुरादाबाद की  साहित्यिक संस्था अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच की ओर से रविवार 19 फरवरी 2023 को रामगंगा विहार स्थित एमआईटी के सभागार में आयोजित समारोह में पचास साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुरादाबाद की साहित्यकार सविता चौरसिया की दो कृतियों 'वेदना के स्वर' और 'तेजस्विनी' तथा मिट के चेयरमैन सुधीर गुप्ता की कृति डगर नटखट सी का  लोकार्पण भी किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. जय वर्मा, निदेशिका काव्यरंग. नॉटिंघम (यू.के.) रही। अध्यक्षता मिट संस्थान के चेयरमैन सुधीर गुप्ता ने की और विशिष्ट अतिथि रूप में डॉ. एन.एल. शर्मा, पूर्व प्राचार्य, बरेली कालेज बरेली, डॉ. डी. एन. शर्मा, पूर्व प्राचार्य एम.जी.एम. कालेज, सम्भल,  पुनीत सिंह, राजभाषा अधिकारी, उत्तर रेलवे, मुरादाबाद तथा डॉ. ऋतु सक्सेना  रही।

       डॉ. प्रेमवती उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती वंदना से आरंभ इस भव्य समारोह में हिन्दी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुरादाबाद के योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई को राजेन्द्र मोहन शर्मा 'श्रृंग' स्मृति सम्मान, वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी' को रामलाल 'अनजाना' स्मृति सम्मान, ओंकार सिंह 'ओंकार को डॉ विश्वऔतार जैमिनी स्मृति सम्मान, रघुराज सिंह 'निश्चल' को 'सजल' गौरव सम्मान, सतीश गुप्ता फिगार' को 'सजल' साधक सम्मान, डॉ. आर.सी. शुक्ला को अनुराग गौतम' स्मृति सम्मान,डॉ. कारेन्द्र त्यागी 'मक्खन मुरादाबादी' को कविवर हुल्लड़ मुरादाबादी स्मृति सम्मान, इन्द्र कुमार कत्थक' को कला साधक सम्मान, डॉ. बी. एन. चौरसिया को उच्च शिक्षाविद् डॉ० आर०एन० गुप्ता स्मृति सम्मान, उदय प्रकाश सक्सेना उदय को दिग्गज मुरादाबादी सम्मान, चन्द्रहास सिंह चौहान को शिव अवतार 'सरस' स्मृति सम्मान, विवेक 'निर्मल' को महाकवि शचीन्द्र भटनागर स्मृति सम्मान, सुधीर गुप्ता को भारतीय संस्कृति प्रचारक सम्मान, कैप्टन डॉ. राजीव चौहान को बाबू लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल स्मृति हिंदी सेवी सम्मान, डॉ. जे. पी. चन्देल को हिंदी पत्रकारिता गौरव सम्मान, सविता चौरसिया  को डॉ मीना कौल स्मृति साहित्य सम्मान,  डॉ. पूनम बंसल को डॉ ज्ञानवती अग्रवाल स्मृति सम्मान, डॉ. प्रेमवती उपाध्याय को 'सजल' साधिका सम्मान, डॉ. शीनुल इस्लाम मलिक को प्रो० महेन्द्र प्रताप स्मृति सम्मान, डॉ. सीमा अग्रवाल को डॉ सरोजिनी अग्रवाल साहित्य साधिका सम्मान और डॉ. जयति देवी को डॉ० नेपाल सिंह स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

    संभल के डॉ. डी. एन. शर्मा  को  हिंदी गौरव सम्मान, डॉ. ऋतु सक्सेना को हिंदी संवर्द्धन सम्मान, चंदौसी के महेश राघव को हिंदी पत्रकारिता संवर्द्धन सम्मान तथा रमेश 'अधीर को स्व राजेन्द्र कुमार अग्रवाल स्मृति हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया गया। 

            डॉ. शंकर लाल शर्मा क्षेम (धामपुर ) को पं० राधेश्याम 'कथावाचक' स्मृति सम्मान, डॉ. अनिल शर्मा 'अनिल' (धामपुर) को प्रो बद्री प्रसाद कपूर स्मृति सम्मान, डॉ. शमा परवीन (चाँदपुर ) को प्रो० जितेन्द्र सिंह स्मृति सम्मान से विभूषित किया गया। 

     इसके अतिरिक्त डॉ. महेश 'मधुकर (बरेली) को किशन सरोज स्मृति सम्मान  डॉ. आलोक सक्सेना (नई दिल्ली) को साहित्यकार 'अज्ञेय' स्मृति सम्मान, डॉ. अनिल गहलौत (मथुरा)को 'सजल' प्रवर्तक सम्मान, संगीता राजपूत श्यामा (अलीगढ़) को काव्य सुरभि सम्मान, डॉ. रामसनेही लाल शर्मा 'यायावर' (फिरोजाबाद ) को सजल - गौरव सम्मान मनु स्वामी (मुजफ्फरनगर) को काव्यालंकार सम्मान, विजय राठौर को सजल शिरोमणि' सम्मान डॉ. निरूपमा सिंह (नयी दिल्ली ) को साहित्य श्री सम्मान, इंजी. सन्तोष कुमार सिंह (मथुरा) को सजल' साधक सम्मान, डॉ. शिवम तिवारी (विशाखापट्नम ) को महाकवि पं० दुर्गादत्त त्रिपाठी स्मृति सम्मान, डॉ. वी. पी. सिंह (बरेली) को  निरंकार देव 'सेवक' स्मृति सम्मान, रेखा लोढ़ा 'स्मित' (भीलवाड़ा, राजस्थान) को सजल साधिका सम्मान, चन्द्रशेखर 'मयूर' (मेरठ) को बहोरनसिंह वर्मा 'प्रवासी' स्मृति सम्मान, डॉ. मिथलेश कुमारी ( कासगंज) को आचार्य रामचन्द्र शुक्ल स्मृति हिंदी सेवी सम्मान, जय वर्मा (यू.के.) को प्रवासी महाकवि प्रो० हरिशंकर आदेश स्मृति सम्मान, डॉ. एन. एल. शर्मा (बरेली) को डॉ० कुन्दन लाल जैन स्मृति सम्मान, नरेन्द्र 'गरल' (बदायूँ) को आचार्य उर्मिलेश स्मृति सम्मान, सत्यपाल 'सत्यम' (मेरठ) को पं० ताराचन्द्र हारीत स्मृति सम्मान, पुनीत सिंह (उत्तर रेलवे) को हिंदी राजभाषा उज्जय सम्मान , डॉ. रामगोपाल भारतीय (मेरठ) को डॉ पुष्पेन्द्र वर्णवाल स्मृति सम्मान, सुमनेश 'सुमन' (मेरठ)को सतीश चन्द्र अग्रवाल स्मृति साहित्य श्री सम्मान, मनोज कुमार 'मनोज' (मेरठ) को डॉ कुँवर बेचैन स्मृति सम्मान दिया गया। 

      इस अवसर पर मुरादाबाद की साहित्यकार सविता चौरसिया की दो कृतियों- वेदना के स्वर और 'तेजस्विनी'    तथा मिट के चेयरमैन सुधीर गुप्ता की कृति डगर नटखट सी का लोकार्पण किया गया। डॉ. राम गोपाल भारतीय, डॉ. पूनम बंसल, डॉ. शीनुल इस्लाम मालिक और श्री विवेक 'निर्मल' ने   लोकार्पित पुस्तकों की समीक्षाएँ प्रस्तुत की। डॉ. रामगोपाल भारतीय ने 'मंव' का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अन्त में सम्मानित साहित्यकारों ने काव्यपाठ भी प्रस्तुत किया। 'मंचस्थ' अतिथियों ने  हिन्दी के उन्नयन एवं संवर्द्धन के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. जय वर्मा (यू.के.) ने वैश्विक स्तर हिन्दी के निरन्तर बढ़ते प्रभाव को इंगित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कार्यक्रम को भारतीय संस्कृति का सारस्वत रूप बताया। डॉ. ऋतु सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. महेश 'दिवाकर (मुरादाबाद) और डॉ. रामगोपाल भारतीय (मेरठ) ने संयुक्त रूप से मंच का संचालन किया। 












































:::::::::प्रस्तुति:::::::::::

डॉ. महेश 'दिवाकर' 

संस्थापक अध्यक्ष 

अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच 

मुरादाबाद 244001

उत्तर प्रदेश, भारत