अशोक विश्नोई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अशोक विश्नोई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 21 नवंबर 2025

यादगार चित्र : लगभग चौतीस वर्ष पूर्व 1991 में सागर तरंग प्रकाशन द्वारा मुरादाबाद के वरिष्ठ साहित्यकार अशोक विश्नोई के संपादन में उपासना शीर्षक से काव्य संकलन प्रकाशित किया गया था। इस कृति के प्रकाशन में मुरादाबाद के साहित्यकार शंकर दत्त पाण्डे और दिग्गज मुरादाबादी का विशेष संपादकीय सहयोग रहा था। इस कृति में मुरादाबाद के ग्यारह साहित्यकारों सर्वश्री बहोरन सिंह वर्मा प्रवासी, शंकर दत्त पाण्डे, ईश्वर चन्द्र गुप्त ईश, दिग्गज मुरादाबादी, अशोक विश्नोई, डॉ प्रेमवती उपाध्याय, डॉ अजय अनुपम, अम्बरीष कुमार, योगेन्द्र कुमार, राजीव सारस्वत और फक्कड़ मुरादाबादी की कविताएँ संकलित हैं। इस कृति की भूमिका डॉ रामानन्द शर्मा ने लिखी है। इस कृति का लोकार्पण महाराजा हरिश्चंद्र महाविद्यालय में प्रख्यात हास्य व्यंग्य कवि हुल्लड़ मुरादाबादी ने किया था। लोकार्पण समारोह में मुख्य रूप से पारसी रंगमंच सम्राट मास्टर फिदा हुसैन नरसी, डॉ विश्व अवतार जैमिनी, मथुरा दत्त जोशी, विनोद सेठ, डॉ ए. एन. जोशी, लक्ष्मण प्रसाद खन्ना, उपस्थित थे। प्रस्तुत हैं लोकार्पण समारोह के कुछ दुर्लभ चित्र जो साहित्यिक मुरादाबाद शोधालय को उपलब्ध कराये हैं आदरणीय अशोक विश्नोई जी ने.... डॉ मनोज रस्तोगी संस्थापक साहित्यिक मुरादाबाद शोधालय 8, जीलाल स्ट्रीट मुरादाबाद 244001 उत्तर प्रदेश, भारत वाट्स एप नम्बर 9456687822

 

कृति का विमोचन करते प्रख्यात हास्य व्यंग्य कवि हुल्लड़ मुरादाबादी 

















सोमवार, 6 मई 2024

वर्ष 2001 में मुरादाबाद के साहित्यकार अशोक विश्नोई और पत्रकार मुन्ना गुरु को प्रदान किया गया था जिले का सर्वोच्च सम्मान

 



मुरादाबाद की संस्था साहू शिव शक्ति सरन कोठीवाल स्मारक समिति की ओर से मंगलवार दो जनवरी 2001 को आयोजित सोलहवें वार्षिक जिले के सर्वोच्च सम्मान समारोह में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अशोक विश्नोई को सम्मानित किया गया था । यह आयोजन के.सी.एम. स्कूल में हुआ था। श्री विश्नोई के अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र में हरिओम अग्रवाल, खेल क्षेत्र में सुरेश सहगल, पत्रकारिता क्षेत्र में सुरेन्द्र शर्मा 'मुन्ना गुरु' को सम्मानित किया गया था। इन सम्मानित विभूतियों को संस्था की ओर से  अध्यक्ष उप श्रमायुक्त रीता भदौरिया और मुख्य अतिथि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक देहात विजय गर्ग ने स्मृति चिह्न एवं दुशाला भेंट किया।

     संयोजक अनिल कांत बंसल के संचालन में आयोजित इस समारोह में सम्मानित विभूतियों के उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला गया। साहू ओंकार सरन कोठीवाल ने इस अवसर पर विचार व्यक्त किए थे। आयोजन प्रभारी प्रदीप गुप्ता एवं आयोजन सचिव डा.जी. कुमार ने सभी अभ्यागतों का आभार व्यक्त किया था। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र वर्णवाल, ए. शाकिर, विनोद गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्त, कैलाश कुमार, माहेश्वर तिवारी, वेद प्रकाश वर्मा, हरवंश लाल दीक्षित, डा. किरन गर्ग के अलावा फक्कड़ मुरादाबादी, डा. पूनम बंसल, आराधना गुप्ता, योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई, परशुराम 'नया कबीर' आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।

बुधवार, 16 अगस्त 2023

मुरादाबाद की साहित्यिक संस्था 'संकेत' एवं धामपुर की संस्था 'अनिल अभिव्यक्ति' द्वारा रविवार 13 अगस्त 2023 को साहित्यिक सम्मान-समारोह का आयोजन

साहित्यिक संस्थाओं 'संकेत' (मुरादाबाद) एवं 'अनिल अभिव्यक्ति' (धामपुर) की ओर से  कीर्तिशेष आशा विश्नोई की स्मृति में रविवार 13 अगस्त 2023 को साहित्यिक सम्मान-समारोह, दयानंद डिग्री कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित किया गया जिसमें महानगर एवं अन्य क्षेत्रों के विभिन्न प्रतिभाशाली रचनाकारों को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मयंक शर्मा द्वारा प्रस्तुत माॅं सरस्वती की वंदना से आरंभ हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय के प्रबंधक उमाकांत गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि सरिता लाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अर्चना गुप्ता एवं प्रमोद शर्मा प्रेम मंचासीन हुए। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन राजीव प्रखर, अशोक विश्नोई एवं दुष्यंत बाबा द्वारा किया गया। संयोजन अशोक विद्रोही का रहा। 

     तीन चरणों में संपन्न हुए इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में 'संकेत' की ओर से कीर्तिशेष आशा विश्नोई जी की स्मृति में डॉ. प्रमोद कुमार प्रेम, मीनाक्षी ठाकुर, प्रो. ममता सिंह एवं मयंक शर्मा को अंग-वस्त्र एवं मानपत्र से अलंकृत किया गया।         द्वितीय चरण में 'संकेत' की ओर से 'गीत रत्न सम्मान -2023'  के प्रतिभागियों को अंग-वस्त्र एवं मान-पत्र अर्पित किए गए। इस वर्ग के सम्मानित रचनाकारों में डॉ. पूनम चौहान, नृपेन्द्र शर्मा सागर, हेमा तिवारी भट्ट, मीनाक्षी ठाकुर, इंदु रानी, चेतन विश्नोई, डॉ. प्रीति हुंकार, कंचन खन्ना, डॉ. अनिल शर्मा अनिल, डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रीति सौरभ अग्रवाल, इंजी. राशिद हुसैन, डॉ. रीता सिंह, दुष्यंत बाबा एवं सत्येंद्र शर्मा तरंग को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् 'लघुकथा रत्न सम्मान 2023' वर्ग  में मीनाक्षी ठाकुर, हेमा तिवारी भट्ट, डॉ. पुनीत रस्तोगी एवं 'लघुकथा शिल्पी सम्मान-2023' वर्ग से धनसिंह धनेन्द्र, सरिता लाल अशोक विद्रोही, नृपेन्द्र शर्मा सागर, प्रियंका गहलौत, इन्दु रानी, रश्मि अग्रवाल एवं डॉ. अर्चना गुप्ता को सम्मानित किया गया। 

     साहित्यिक संस्था 'संकेत' की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ रचनाकार  अशोक विश्नोई ने कहा कि संस्था का लक्ष्य सदैव ही उभरती हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर किये जाते रहेंगे। 

   कार्यक्रम के तृतीय चरण में एक संक्षिप्त  काव्य संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें मीनाक्षी ठाकुर, प्रो. ममता सिंह, मयंक शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार प्रेम, डॉ. अनिल शर्मा अनिल, सत्येंद्र शर्मा तरंग, डॉ प्रेमवती उपाध्याय, पूजा राणा, चेतन विश्नोई ,चक्षिमा भारद्वाज, सरिता लाल, डॉ अर्चना गुप्ता ने रचना पाठ किया। कार्यक्रम में योगेन्द्र वर्मा व्योम, डॉ मनोज रस्तोगी, श्रीकृष्ण शुक्ल, संजय सक्सेना, आवरण अग्रवाल, फक्कड़ मुरादाबादी, नकुल त्यागी, राम दत्त द्विवेदी, काले सिंह साल्टा आदि  साहित्यकारों सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। अशोक विद्रोही द्वारा आभार-अभिव्यक्ति के साथ कार्यक्रम समापन पर पहुॅंचा।