यादगार आयोजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
यादगार आयोजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

अतीत के पन्नों से : मुरादाबाद की साहित्यिक संस्था संकेत की ओर से रविवार, चार मई 2003 को गांधीनगर स्थित गांधीनगर पब्लिक स्कूल में आयोजित अलंकरण समारोह

रविवार, चार मई 2003 स्थान था गांधीनगर स्थित गांधीनगर पब्लिक स्कूल और अवसर था मुरादाबाद की साहित्यिक संस्था संकेत की ओर से आयोजित अलंकरण समारोह का। इस आयोजन में प्रख्यात साहित्यकार माहेश्वर तिवारी को 'सारस्वत सृजन सम्मान' तथा युवा कवि विवेक निर्मल और मूलचन्द राजू को 'संकेत युवा सृजन सम्मान' प्रदान किया गया था। इस अवसर पर सागर तरंग प्रकाशन द्वारा माहेश्वर तिवारी के गीत संग्रह 'सच की कोई शर्त नहीं' का लोकार्पण भी किया गया था।

   संकेत के अध्यक्ष अशोक विश्नोई तथा सचिव शिशुपाल सिंह मधुकर के संयुक्त संचालन में आयोजित इस समारोह का शुभारम्भ वीरेन्द्र सिंह बृजवासी द्वारा प्रस्तुत माँ सरस्वती वंदना से हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए केजीके महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो महेन्द्र प्रताप ने कहा था माहेश्वर तिवारी का सम्मान उनका ही सम्मान नहीं बल्कि पूरे मुरादाबाद का सम्मान है। उनकी कृति का प्रकाशन करके संकेत ने उन्हें वास्तविक सम्मान प्रदान किया है। इस आयोजन में डॉ रामानन्द शर्मा, डॉ भूपति शर्मा जोशी, और जगदीश शरण अग्रवाल मुख्य अतिथि थे।

  इस भव्य समारोह में डॉ मनोज रस्तोगी , अविनाश चन्द्र अविनाश, अनिल कांत बंसल, बलवीर पाठक, ईश्वर चन्द्र गुप्त ईश, एस. एस. शर्मा तुक्कड़ मुरादाबादी, दयाराम वाधवानी निर्दोष, यशपाल सिंह खामोश, लेखराज सिंह राज, रघुराज सिंह निश्चल, रामलाल अनजाना, फक्कड़ मुरादाबादी, शम्भु दयाल गुप्त, रामदत्त द्विवेदी, ओंकार सिंह ओंकार, शिव अवतार सरस, कृष्ण कुमार नाज, डॉ माधुरी सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, रामेश्वर वशिष्ठ, योगेन्द्र वर्मा व्योम, प्रहलाद नारायण मासुर, कृष्ण बिहारी दुबे, बाल सुंदरी तिवारी, डॉ पूनम बंसल, वीरेंद्र कुमार राजपूत, समीर तिवारी, महेश नारायण टंडन चिंतक, आनन्द स्वरूप मिश्रा, राजीव सक्सेना, सतीश फिगार आदि मौजूद रहे।

   प्रस्तुत हैं इस आयोजन के कुछ चित्र ....ये सभी चित्र साहित्यिक मुरादाबाद शोधालय को उपलब्ध कराए हैं मुरादाबाद के वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय श्री अशोक विश्नोई जी ने ।


















::::प्रस्तुति:::::

डॉ मनोज रस्तोगी

संस्थापक

साहित्यिक मुरादाबाद शोधालय

8,जीलाल स्ट्रीट

मुरादाबाद 244001

उत्तर प्रदेश, भारत

वाट्स एप नम्बर 9456687822

सोमवार, 6 मई 2024

वर्ष 2001 में मुरादाबाद के साहित्यकार अशोक विश्नोई और पत्रकार मुन्ना गुरु को प्रदान किया गया था जिले का सर्वोच्च सम्मान

 



मुरादाबाद की संस्था साहू शिव शक्ति सरन कोठीवाल स्मारक समिति की ओर से मंगलवार दो जनवरी 2001 को आयोजित सोलहवें वार्षिक जिले के सर्वोच्च सम्मान समारोह में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अशोक विश्नोई को सम्मानित किया गया था । यह आयोजन के.सी.एम. स्कूल में हुआ था। श्री विश्नोई के अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र में हरिओम अग्रवाल, खेल क्षेत्र में सुरेश सहगल, पत्रकारिता क्षेत्र में सुरेन्द्र शर्मा 'मुन्ना गुरु' को सम्मानित किया गया था। इन सम्मानित विभूतियों को संस्था की ओर से  अध्यक्ष उप श्रमायुक्त रीता भदौरिया और मुख्य अतिथि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक देहात विजय गर्ग ने स्मृति चिह्न एवं दुशाला भेंट किया।

     संयोजक अनिल कांत बंसल के संचालन में आयोजित इस समारोह में सम्मानित विभूतियों के उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला गया। साहू ओंकार सरन कोठीवाल ने इस अवसर पर विचार व्यक्त किए थे। आयोजन प्रभारी प्रदीप गुप्ता एवं आयोजन सचिव डा.जी. कुमार ने सभी अभ्यागतों का आभार व्यक्त किया था। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र वर्णवाल, ए. शाकिर, विनोद गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्त, कैलाश कुमार, माहेश्वर तिवारी, वेद प्रकाश वर्मा, हरवंश लाल दीक्षित, डा. किरन गर्ग के अलावा फक्कड़ मुरादाबादी, डा. पूनम बंसल, आराधना गुप्ता, योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई, परशुराम 'नया कबीर' आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।

सोमवार, 19 फ़रवरी 2024

यादगार आयोजन : वाट्स ऍप पर संचालित साहित्यिक मुरादाबाद समूह में 19 फरवरी 2017 को आयोजित 33 वें वाट्स ऍप कविसम्मेलन एवं मुशायरे में शामिल रचनाकारों की रचनाएं उन्हीं की हस्तलिपि में

 वाट्स ऍप पर संचालित  साहित्यिक मुरादाबाद समूह में रविवार 19 फरवरी 2017 को 33 वां वाट्स ऍप कविसम्मेलन और मुशायरा  राजीव प्रखर के कुशल संचालन में आयोजित हुआ । इस आयोजन में 27 रचनाकार सर्वश्री सूर्यकांत द्विवेदी,  विवेक प्रजापति, डॉ मुजाहिद फराज , डॉ ममता सिंह, डॉ मृड़ीक व्रतेश, डॉ माधव शर्मा, ओंकार सिंह विवेक, कंचन खन्ना, मंगला रस्तोगी, योगेंद्र वर्मा व्योम, डॉ एस पी सागर, अनवर कैफ़ी, डॉ अर्चना गुप्ता,  राकिम मुरादाबादी,  अमितोष शर्मा,  मंगलेश लता यादव,   डॉ रीता सिंह, डॉ देव शर्मा,  हेमा तिवारी भट्ट,  डॉ मीना नकवी, राजीव प्रखर, राम किशोर वर्मा, जितेंद्र कमल आनंद,  मोनिका शर्मा मासूम, अनुराग रुहेला,श्री कृष्ण शुक्ल  और मैं डॉ मनोज रस्तोगी शामिल हुए ।अध्यक्षता मैंने डॉ मनोज रस्तोगी ने की । प्रस्तुत हैं शामिल रचनाकारों की रचनाएं उन्हीं की हस्तलिपि में  ..…....

























::::::प्रस्तुति :::;;;;

डॉ मनोज रस्तोगी

8, जीलाल स्ट्रीट

मुरादाबाद 244001

उत्तर प्रदेश, भारत

मोबाइल फ़ोन नंबर 9456687822



मंगलवार, 26 सितंबर 2023

वाट्स एप पर संचालित समूह साहित्यिक मुरादाबाद में सात साल पहले 25 सितंबर 2016 को आयोजित 12 वां हस्तलिपि कवि सम्मेलन और मुशायरा

वाट्स एप पर संचालित समूह साहित्यिक मुरादाबाद में वर्ष 2016 से प्रत्येक रविवार को हस्त लिपि वाट्स एप कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन निरंतर चल रहा है। इस आयोजन में रचनाकार कागज पर अपनी हस्तलिपि  में रचना लिखते हैं, अपने हस्ताक्षर करते हैं, नाम , पता और मोबाइल फोन नंबर  लिखकर एक कोने में अपना चित्र चिपकाकर उसका चित्र समूह में साझा करते हैं । रविवार 25 सितम्बर 2016 को हमने 12 वां आयोजन किया था ।  इस आयोजन में 19 साहित्यकारों   सर्वश्री राजीव प्रखर जी, योगेन्द्र वर्मा व्योम जी,  डॉ मीना नकवी जी, जिया जमीर जी, डॉ रीता सिंह जी , मनीषा चड्डा जी, मनोज मनु जी, अनवर कैफ़ी जी, मंगलेश लता यादव जी, डॉ एस पी सागर जी वीरेंद्र सिंह बृजवासी जी, डॉ ममता सिंह जी, प्रदीप शर्मा जी,  डॉ अर्चना गुप्ता जी,हेमा तिवारी भट्ट जी, संयम वत्स जी, डॉ वंदना पाण्डेय जी, मृडीक व्रतेश जी और मैंने डॉ मनोज रस्तोगी ने अपनी हस्तलिपि में रचनाएं साझा की थीं ।प्रस्तुत हैं साझा की गईं रचनाएं उन्हीं की हस्तलिपि में ..... । 





















:::::प्रस्तुति:::::::

डॉ मनोज रस्तोगी

8, जीलाल स्ट्रीट

मुरादाबाद 244001

उत्तर प्रदेश, भारत

मोबाइल फोन नंबर 9456687822