शनिवार, 20 मई 2023

मुरादाबाद की संस्था कला भारती की ओर से शनिवार 20 मई 2023 को आयोजित कार्यक्रम में अशोक विश्नोई को कलाश्री सम्मान से किया गया सम्मानित

मुरादाबाद के साहित्यकार अशोक विश्नोई को मुरादाबाद की संस्था कलाभारती  की ओर से कलाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन मिलन विहार स्थित आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हुआ। मयंक शर्मा द्वारा प्रस्तुत माॅं सरस्वती की वंदना से आरंभ हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बृजपाल सिंह यादव ने की। मुख्य अतिथि डॉ० प्रेमवती उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेंद्र सिंह बृजवासी उपस्थित रहे। 

       सम्मान स्वरूप श्री अशोक विश्नोई को अंग-वस्त्र, मान-पत्र एवं प्रतीक चिह्न से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर अशोक विश्नोई ने अपनी कुछ चुनिंदा रचनाओं का पाठ भी किया। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन राजीव प्रखर एवं ईशांत शर्मा ईशू ने किया। सम्मानित रचनाकार  अशोक विश्नोई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित आलेख का वाचन राजीव प्रखर तथा अर्पित मान-पत्र का वाचन आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ द्वारा किया गया।            कार्यक्रम के द्वितीय चरण में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज के होनहार बच्चों सहित महानगर के  रचनाकारों रामसिंह निशंक, राजीव प्रखर, रघुराज सिंह निश्चल, मीनाक्षी ठाकुर, योगेन्द्र वर्मा व्योम, मनोज मनु, इं०राशिद हुसैन, दुष्यंत बाबा, काले सिंह साल्टा, रूप सिंह, नकुल त्यागी, आकृति सिन्हा, अमर सक्सेना, आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ,  कमल सक्सेना, डॉ मनोज रस्तोगी आदि रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ ने आभार अभिव्यक्त किया।




















































2 टिप्‍पणियां: