वीडियो लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वीडियो लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 16 अगस्त 2023

मुरादाबाद की साहित्यिक संस्था 'संकेत' एवं धामपुर की संस्था 'अनिल अभिव्यक्ति' द्वारा रविवार 13 अगस्त 2023 को साहित्यिक सम्मान-समारोह का आयोजन

साहित्यिक संस्थाओं 'संकेत' (मुरादाबाद) एवं 'अनिल अभिव्यक्ति' (धामपुर) की ओर से  कीर्तिशेष आशा विश्नोई की स्मृति में रविवार 13 अगस्त 2023 को साहित्यिक सम्मान-समारोह, दयानंद डिग्री कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित किया गया जिसमें महानगर एवं अन्य क्षेत्रों के विभिन्न प्रतिभाशाली रचनाकारों को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मयंक शर्मा द्वारा प्रस्तुत माॅं सरस्वती की वंदना से आरंभ हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय के प्रबंधक उमाकांत गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि सरिता लाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अर्चना गुप्ता एवं प्रमोद शर्मा प्रेम मंचासीन हुए। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन राजीव प्रखर, अशोक विश्नोई एवं दुष्यंत बाबा द्वारा किया गया। संयोजन अशोक विद्रोही का रहा। 

     तीन चरणों में संपन्न हुए इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में 'संकेत' की ओर से कीर्तिशेष आशा विश्नोई जी की स्मृति में डॉ. प्रमोद कुमार प्रेम, मीनाक्षी ठाकुर, प्रो. ममता सिंह एवं मयंक शर्मा को अंग-वस्त्र एवं मानपत्र से अलंकृत किया गया।         द्वितीय चरण में 'संकेत' की ओर से 'गीत रत्न सम्मान -2023'  के प्रतिभागियों को अंग-वस्त्र एवं मान-पत्र अर्पित किए गए। इस वर्ग के सम्मानित रचनाकारों में डॉ. पूनम चौहान, नृपेन्द्र शर्मा सागर, हेमा तिवारी भट्ट, मीनाक्षी ठाकुर, इंदु रानी, चेतन विश्नोई, डॉ. प्रीति हुंकार, कंचन खन्ना, डॉ. अनिल शर्मा अनिल, डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रीति सौरभ अग्रवाल, इंजी. राशिद हुसैन, डॉ. रीता सिंह, दुष्यंत बाबा एवं सत्येंद्र शर्मा तरंग को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् 'लघुकथा रत्न सम्मान 2023' वर्ग  में मीनाक्षी ठाकुर, हेमा तिवारी भट्ट, डॉ. पुनीत रस्तोगी एवं 'लघुकथा शिल्पी सम्मान-2023' वर्ग से धनसिंह धनेन्द्र, सरिता लाल अशोक विद्रोही, नृपेन्द्र शर्मा सागर, प्रियंका गहलौत, इन्दु रानी, रश्मि अग्रवाल एवं डॉ. अर्चना गुप्ता को सम्मानित किया गया। 

     साहित्यिक संस्था 'संकेत' की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ रचनाकार  अशोक विश्नोई ने कहा कि संस्था का लक्ष्य सदैव ही उभरती हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर किये जाते रहेंगे। 

   कार्यक्रम के तृतीय चरण में एक संक्षिप्त  काव्य संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें मीनाक्षी ठाकुर, प्रो. ममता सिंह, मयंक शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार प्रेम, डॉ. अनिल शर्मा अनिल, सत्येंद्र शर्मा तरंग, डॉ प्रेमवती उपाध्याय, पूजा राणा, चेतन विश्नोई ,चक्षिमा भारद्वाज, सरिता लाल, डॉ अर्चना गुप्ता ने रचना पाठ किया। कार्यक्रम में योगेन्द्र वर्मा व्योम, डॉ मनोज रस्तोगी, श्रीकृष्ण शुक्ल, संजय सक्सेना, आवरण अग्रवाल, फक्कड़ मुरादाबादी, नकुल त्यागी, राम दत्त द्विवेदी, काले सिंह साल्टा आदि  साहित्यकारों सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। अशोक विद्रोही द्वारा आभार-अभिव्यक्ति के साथ कार्यक्रम समापन पर पहुॅंचा।

















































शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

मुरादाबाद मंडल के गजरौला (जनपद अमरोहा) की साहित्यकार डॉ मधु चतुर्वेदी का गीत ..दर्द के मन्त्र बाँचे!

 क्लिक कीजिए

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️ 

ऊँघती सी याद की दहलीज पर टिक शाम,

 दर्द के मन्त्र बाँचे!


क्योँ अचानक नेह ने करवट बदल कर।

तोड़ डालीं वर्जनायें सब मचल कर।।

 सुप्त मन के अतल में  विस्मृत हुआ सा नाम,

  दर्द के मन्त्र बाँचे!


भावनाओं ने भुला दीं वंचनायें।

कामना विधि से करे कुछ मंत्रणायें।

आस ऐसी बावरी है छोड़ कर हर काम,

 दर्द के मन्त्र बाँचे!


है उदित विश्वास का नूतन सवेरा।

क्योँ इसे घेरे कुशंका का अंधेरा।।

क्यों व्यथा गहरी बनाये फिर हृदय को धाम,

दर्द के मन्त्र बाँचे!


🎤✍️ डॉ. मधु चतुर्वेदी

गजरौला गैस एजेंसी चौपला,गजरौला

जिला अमरोहा 244235

उत्तर प्रदेश, भारत

मोबाइल फोन नंबर 9837003888

बुधवार, 2 अगस्त 2023

मुरादाबाद के साहित्यकार जिया जमीर की ग़ज़ल .... घर के बाहर तो बस ताले लग जाते हैं ....

 क्लिक कीजिए

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️ 



मुरादाबाद के साहित्यकार जिया जमीर की ग़ज़ल ..... भला कौन नजर आ गया है ...

 क्लिक कीजिए

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️ 



मुरादाबाद के साहित्यकार डॉ अजय अनुपम का गीत .... तनिक कड़वाहट आंखों से आंचल तक आए

 क्लिक कीजिए

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️ 



मुरादाबाद के साहित्यकार डॉ अजय अनुपम का गीत ... किंतु पावन हूं

 क्लिक कीजिए 

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️



मंगलवार, 18 जुलाई 2023

मुरादाबाद के साहित्यकार योगेन्द्र वर्मा व्योम के सावन के संदर्भ में दोहे ...

 क्लिक कीजिए 

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️ 



मुरादाबाद के साहित्यकार राजीव प्रखर के दोहे .....

 क्लिक कीजिए 

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️ 



मुरादाबाद के साहित्यकार अशोक विद्रोही का गीत ....मां

 क्लिक कीजिए 

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️ 



मुरादाबाद की साहित्यकार डॉ प्रेमवती उपाध्याय का गीत ...इन कहारों का कोई भरोसा नहीं

 क्लिक कीजिए 

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️ 



मुरादाबाद के साहित्यकार डॉ मनोज रस्तोगी की रचना .... दिखता नहीं कहीं सावन का उल्लास ...

 क्लिक कीजिए

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️ 



मुरादाबाद के साहित्यकार श्रीकृष्ण शुक्ल का गीत ...सखी री यह कैसा सावन ,

 क्लिक कीजिए

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️



मुरादाबाद के साहित्यकार मनोज मनु की रचना

 क्लिक कीजिए

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️


मुरादाबाद की साहित्यकार हेमा तिवारी भट्ट की कविता .... सहजता

 क्लिक कीजिए



मुरादाबाद के साहित्यकार मयंक शर्मा का गीत .....खुद पर रख विश्वास एक दिन नया सवेरा होगा ...

 क्लिक कीजिए

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️