सोमवार, 1 जनवरी 2024

मुरादाबाद जनपद के कुरकावली (जनपद संभल) के साहित्यकार त्यागी अशोका कृष्णम् की पुस्तक ‘चल मनवा उस पार’ का एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में विमोचन

  


एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में मुरादाबाद जनपद के कुरकावली (जनपद
संभल) के साहित्यकार त्यागी अशोका कृष्णम् की पुस्तक ‘चल मनवा उस पार’ का विमोचन आशीष शर्मा और गजानन माली ने किया। पुस्तक मीनू संयोग, वैशाली रस्तौगी और त्यागी अशोका कृष्णम् द्वारा भी प्रदर्शित की गई।
टैन न्यूज़ नेटवर्क के संस्थापक गजानन माली मुख्य अतिथि, प्रेम विज गेस्ट ऑफ ऑनर और डॉ. विनोद शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन मुरादाबाद की साहित्यकार (वर्तमान में इंडोनेशिया निवासी) कवयित्री वैशाली रस्तौगी ने किया।
यह एल.पी.जी.आई.एस.ए. का शतकीय 100 वां जी.जी.एम. (ग्लोबल गैदरिंग मीट) था, जिसका विषय था ‘नव वर्ष’। इस अंतर्राष्ट्रीय  कवि सम्मेलन में दुनिया भर से जाने माने कवियों ने शिरकत की।
 एसोसिएशन के संस्थापक और ग्लोबल चेयरमैन आशीष शर्मा और संस्थापिका और ग्लोबल प्रेसिडेंट योगिता शर्मा ने सभी का स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं। 
 सम्मेलन में गजानन माली,प्रेम विज, डॉ. विनोद शर्मा, योगिता शर्मा, त्यागी अशोका कृष्णम् , रेखा नायर, गीतिका मल्होत्रा,नीरू मित्तल नीर, रूबी दास,ललिता वर्मा , चमकौर सिंह चाहल, साहिल निगम, प्रवीन कमांडो, डॉ.प्रज्ञा शारदा, सुभाष भास्कर, कविता पंत (भारत), आशीष शर्मा, मीनू संयोग, सुरेश चौधरी, मीनाक्षी गांधी गुप्ता, वैशाली रस्तौगी, निधि देश, लीना शारदा, सारिका जैथलिया, ओम प्रकाश पांडेय  (इंडोनेशिया), आराधना सदाशिवम, आलोक मिश्रा (सिंगापुर), सुनीता महेंद्रू , शिखा रस्तोगी (थाईलैंड), सुमन जैन, अमिता शाह (ऑस्ट्रेलिया) ,शेखर राम कृष्ण तिवारी,  अजीत झा  (यू.ए.ई.) डॉ. कृष्ण कन्हैया, डॉ.आनंद कुमार सिन्हा (यू.के.), रचना श्रीवास्तव (अमरीका), अभिलक्ष शर्मा, वेदिका गुप्ता ने नव वर्ष की बेहतरीन रचनाएं प्रस्तुत कीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें