क्लिक कीजिए
⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
1)
बच्चा-बच्चा अब भारत का, भारत मॉं का सेनानी है।
बंदूक हाथ में लिए हुए, समझो हर हिंदुस्तानी है।।
2)
सिंदूर उजाड़ा था जिसने, अब उसको सबक सिखाना है।
हर भारतवासी अंगारा, अब पाकिस्तान निशाना है।।
3)
हम भूल नहीं सकते उसको, जो पहलगाम हत्यारा है।
आतंकवाद के सॉंपों को, उनके घर घुसकर मारा है।।
4)
हम बुद्ध अहिंसक की धरती, लेकिन कमजोर नहीं मानो।
हम तांडव नृत्य जानते हैं, हमको त्रिशूल शिव का जानो।।
5)
हर युवा हिंद का सैनिक है, हर वृद्ध आग का गोला है।
खुल गया तीसरा नेत्र आज, अब दुश्मन डोला-डोला है।।
6)
संवाद कर रही बंदूकें, पापी को सबक सिखाती हैं।
अभिनंदन सेना का करतीं, आवाजें बढ़कर आती हैं।।
7)
हम हिंद नागरिक सच पूछो, तन-मन से युद्धाभ्यासी हैं।
मरने से नहीं डरे हैं हम, मृत्युंजय भारतवासी हैं।।
✍️ रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा (निकट मिस्टन गंज),
रामपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
मोबाइल 9997615451
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें