सोमवार, 27 फ़रवरी 2023

मुरादाबाद मंडल के जनपद रामपुर की संस्था अखिल भारतीय काव्यधारा के तत्वावधान में 26 फरवरी 2023 को आयोजित समारोह में हिंदी की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ओंकार सिंह ओंकार (मुरादाबाद), अनमोल रागिनी गर्ग (रामपुर), रश्मि चौधरी 'दीक्षा' (रामपुर), डॉ नीरू कपूर (मुरादाबाद), सुरेन्द्र अश्क 'रामपुरी', शिव प्रकाश सक्सेना (रामपुर), अमित रामपुरी समेत अनेक साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

मुरादाबाद मंडल के जनपद रामपुर की संस्था अखिल भारतीय काव्यधारा के तत्वावधान में रविवार 26 फरवरी 2023 को कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आनंद कॉन्वेंट स्कूल, ज्वाला नगर, रामपुर में आयोजित इस आयोजन की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष  जितेंद्र कमल आनंद ने की। मुख्य अतिथि बीसलपुर से पधारे दिनेश समाधिया और विशिष्ट अतिथि द्वय डॉ अब्दुल रऊफ (रामपुर) व मुरादाबाद से डॉ नीरू कपूर रहे। 

    राम किशोर वर्मा के संचालन में डॉ गीता मिश्रा गीत (हल्द्वानी) द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से आरंभ इस आयोजन में हिंदी की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ओंकार सिंह ओंकार (मुरादाबाद), डॉ गीता मिश्रा गीत, पुष्पा जोशी प्राकाम्य (शक्ति  फार्म सितार गंज), अनमोल रागिनी गर्ग (रामपुर), रश्मि चौधरी 'दीक्षा' (रामपुर), डॉ अब्दुल रऊफ, आनंद वर्धन शर्मा (अल्मोड़ा),  डॉ नीरू कपूर (मुरादाबाद), डॉ थम्मन लाल वर्मा 'विकल' (बीसलपुर- पीलीभीत), सुरेन्द्र अश्क 'रामपुरी', राजवीर सिंह 'राज' (बुलंदशहर), शिव प्रकाश सक्सेना (रामपुर), अमित रामपुरी, दिनेश समाधिया, सत्य पाल सिंह 'सजग'(लाल कुआँ) को सम्मानित किया गया। इन काव्यकारों को स्मृतिशेष प्रकाश चन्द्र सक्सेना "दिग्गज मुरादाबादी" स्मृति सम्मान, स्मृतिशेष शोभा आनंद स्मृति सम्मान, स्मृतिशेष हीरा लाल 'किरण' स्मृति सम्मान, काव्यधारा: काव्य श्री सम्मान, काव्य धारा: काव्य सृजन प्रवाह सम्मान विभूषित किया गया । इस अवसर पर काव्यामृत पत्रिका (चतुर्मासिक पत्रिका) प्रधान संपादक डॉ थम्मन लाल वर्मा 'विकल' का लोकार्पण अध्यक्ष और अतिथियों द्वारा किया गया ।

    आयोजन के दूसरे चरण में उपस्थित रचनाकारों ने काव्य पाठ भी किया। आयोजन में पीयुष प्रकाश सक्सेना (प्रबंधक आनंद कॉन्वेंट स्कूल व काव्य धारा के संरक्षक), कुसुम लता वर्मा, पीयूष वर्मा, श्रीमती रवि प्रकाश, श्रीमती मंजुल रानी, अरुण सक्सेना, अल्का सक्सेना, अमन सक्सेना व शन्नो आदि शामिल रहे। संचालन राष्ट्रीय महासचिव राम किशोर वर्मा ने किया।










































::::::प्रस्तुति::::::

राम किशोर वर्मा

महासचिव

अखिल भारतीय काव्यधारा

रामपुर , उत्तर प्रदेश, भारत

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें