सोमवार, 20 सितंबर 2021

मुरादाबाद के साहित्यकार राजीव 'प्रखर' को मेरठ में काव्यसागर हिन्दी दिवस सम्मान से किया गया सम्मानित

मुरादाबाद के साहित्यकार राजीव प्रखर को मेरठ (उ. प्र.) की प्रतिष्ठित 'काव्यसागर साहित्यिक संस्था' द्वारा रविवार 19 सितंबर 2021 को आयोजित समारोह में काव्यसागर हिन्दी दिवस सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन आर्यसमाज भवन, मेहंदी मुहल्ला, कंकरखेड़ा मेरठ में हुआ। 

 कवि अजीत कुमार अजीत द्वारा प्रस्तुत माँ शारदे की वंदना से आरंभ हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता    करते हुए मेरठ के वरिष्ठ रचनाकार जगदीश प्रसाद  ने कहा -"साहित्य जगत में अपनी सतत् साधना व समर्पण के चलते राजीव प्रखर अल्पावधि में ही सभी के लिये एक अनुकरणीय उदाहरण बन चुके हैं।" 

     मुख्य अतिथि डाॅ. सरोजिनी तनहा'  ने अपने उद्बोधन में कहा - "ऐतिहासिक मुरादाबाद की पावन माटी में जन्मे व पले-बढ़े लोकप्रिय रचनाकार राजीव 'प्रखर' का व्यक्तित्व व कृतित्व आज देश के विभिन्न साहित्यिक पटलों को गौरवान्वित कर रहा है जिसके लिये वह अभिनन्दन के पात्र हैं।" 

विशिष्ट अतिथि कवयित्री डाॅ. मीनाक्षी शंकर ने कहा कि राजीव प्रखर ने दोहाकार के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है ।

विशिष्ट अतिथि कवयित्री डाॅ. क्षमा गुप्ता ने कहा कि  अपनी रचनाओं के माध्यम से श्री प्रखर हिन्दी की सेवा कर रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि कवि बलजोर सिंह चिंतक ने कहा कि राजीव प्रखर हिन्दी साहित्य की विभिन्न विधाओं में लेखन कार्य कर साहित्य की सेवा कर रहे हैं।

 इस अवसर पर वरिष्ठ कवि राधेश्याम 'अंजान' के संचालन में काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया ।

विभिन्न साहित्यकारों डॉ मक्खन मुरादाबादी, डाॅ. मनोज रस्तोगी, आनंद गौरव, योगेन्द्र वर्मा व्योम, डाॅ. संगीता महेश, अशोक विश्नोई, जितेन्द्र कमल आनंद, सुभाष राहत बरेलवी, डाॅ. पूनम बंसल. सत्यपाल सत्यम, सूर्यकांत द्विवेदी, ओंकार सिंह विवेक, वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी, ओंकार सिंह ओंकार, डाॅ. अर्चना गुप्ता, डाॅ. ममता सिंह,  मीनाक्षी ठाकुर, रामदत्त द्विवेदी, रामसिंह निशंक, रघुराज सिंह निश्चल, हेमा तिवारी भट्ट, जितेन्द्र जौली, मयंक शर्मा, आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ, ईशांत शर्मा ईशू , दुष्यंत बाबा, डाॅ. रीता सिंह, प्रीति शर्मा, डाॅ. अंजना दास, अर्चना शर्मा, डाॅ. तुषार अग्रवाल, डाॅ. कंचन सिंह, कंचन खन्ना   आदि ने राजीव 'प्रखर' को मेरठ में सम्मानित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।






3 टिप्‍पणियां:

  1. भाई प्रखर जी को बहुत बहुत बधाई और अनंत हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको निरंतर ऊर्जा प्रदान करते हुए, नित नई ऊंचाइयों को छूने की शक्ति प्रदान करें।

    जवाब देंहटाएं