गुरुवार, 15 दिसंबर 2022

मुरादाबाद की साहित्यिक संस्था राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति ने 14 दिसंबर 2022 को आयोजित की काव्य-गोष्ठी

मुरादाबाद की साहित्यिक संस्था राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति की मासिक काव्य-गोष्ठी बुधवार 14 दिसंबर 2022 को विश्नोई धर्मशाला, लाइनपार पर आयोजित की गई। राजीव प्रखर द्वारा प्रस्तुत माॅं सरस्वती की वंदना से आरंभ हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ रचनाकार रामदत्त द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार राजीव सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में  के. पी. सरल मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री रामसिंह निशंक ने किया। 

      उपस्थित रचनाकारों में प्रशांत मिश्र, राजीव प्रखर, ओंकार सिंह ओंकार, रामसिंह निशंक, रमेश गुप्ता, रघुराज सिंह निश्चल, रामेश्वर वशिष्ठ, योगेन्द्र पाल विश्नोई, कुन्दन लाल एवं डॉ. मनोज रस्तोगी ने अपनी-अपनी काव्यात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विभिन्न सामाजिक पहलुओं को उजागर किया। योगेन्द्र पाल विश्नोई ने आभार-अभिव्यक्त किया।


















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें