शुक्रवार, 25 अगस्त 2023

मुरादाबाद मंडल के नजीबाबाद (जनपद बिजनौर) निवासी साहित्यकार डॉ प्रमोद शर्मा प्रेम का गीत ....जय इसरो जय भारत मां जय जय हिन्दुस्तान


अपने चंदा मामा  के घर में है अपना चंद्रयान।

जय इसरो जय भारत मां जय जय हिन्दुस्तान।


अपना चंदा मामा हमसे रहा नहीं अब दूर

बहुत पड़ोसी देश हमारे जलने को मजबूर

आंखे फाड़े देख रहे हैं ले ले कर संज्ञान।


अपने चंदा मामा के घर में है अपना चंद्रयान।

जय इसरो जय भारत मां जय जय हिन्दुस्तान।


भारत की अनुपम उपलब्धि बजा रही है डंका

हंसने वाले हुए अचंभित मिटी है सारी शंका

सब अभिमानी आज हुए देख-देख हैरान।


अपने चंदा मामा के घर में है अपना चंद्रयान।

जय इसरो जय भारत मां जय जय हिन्दुस्तान।


इसरो का है, यह काम विलक्षण 

हुई गौरवान्वित भारत माता।

उल्लासित है देश समूचा सफल रहा अभियान।

अपने चंदा मामा के घर में है अपना चंद्रयान।

जय इसरो जय भारत मां जय जय हिन्दुस्तान।


यह मंजिल नहीं है अपनी अन्तिम

यह तो भारत का एक शुभ आरंभ है

प्रेम सभी गायेंगे अपने इसरो का गुणगान।


अपने चंदा मामा के घर में है अपना चंद्रयान।

जय इसरो जय भारत मां जय जय हिन्दुस्तान।


✍️ डॉ प्रमोद शर्मा प्रेम 

नजीबाबाद 

जनपद बिजनौर

उत्तर प्रदेश, भारत

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें