गुरुवार, 24 अगस्त 2023

मुरादाबाद के साहित्यकार मनोज वर्मा मनु का गीत ....जय जय जय हिंदुस्तान करो

 


स्मरण योग्य है ये हर क्षण,

 सब गौरव गान महान करो ,

 भारत माता  की  जय  बोलो,

 जय जय जय हिंदुस्तान करो,,


है आज रचा इतिहास अलग,

भू छोड़  गगन में चाँद तलक,,

जा  पहुंचा   अपना   चंद्रयान ,

दक्षिण ध्रुव परअभियान तलक,,

रवि तक न पहुँच पाया हो जहां

इस पर क्यों न अभिमान करो,,

भारत माता की जय बोलो,,,


कितने  साधन  संपन्न  देश ,

जिनकी अलबेली  माया  है,

यह कीर्तिमान दुनिया में पर, 

भारत  के  हिस्से  आया  है,

अध्यात्म यहाँ, विज्ञान यहाँ ,

पूरण हर काज विवान करो,,

भारत माता की जय बोलो..


किस तरह सफलता  पाई  है,

जन जन ने भी अब मान लिया, 

अनुभव  ही  सच्चा  साथी  है,

संघर्षों  से  यह   जान  लिया,, 

रचने पग  पग  अध्याय  नए, 

चेतना  नवल  संधान  करो,,

भारतमाता  की  जय  बोलो,

जय जय जय हिंदुस्तान करो,,

✍️मनोज वर्मा 'मनु’

मुरादाबाद 244001

उत्तर प्रदेश, भारत


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें