गुरुवार, 24 अगस्त 2023

मुरादाबाद की साहित्यकार प्रो ममता सिंह की कुंडलिया...मेरा हिंदुस्तान, नये आयाम गढ़ेगा



झूमें नाचें गर्व से, बढ़ा देश का मान।

गया उतर ध्रुव दक्षिणी, मेरा हिंदुस्तान।।

मेरा हिंदुस्तान, नये आयाम गढ़ेगा।।

लिए तिरंगा हाथ, प्रगति की राह बढ़ेगा।

आगे भी हर लक्ष्य, सफलता से हम चूमें।

मिलजुल कर सब साथ, खुशी से नाचें झूमें।।


✍️ प्रो ममता सिंह

 मुरादाबाद 244001

उत्तर प्रदेश, भारत


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें