रविवार, 19 मार्च 2023

मुरादाबाद के साहित्यकार रामेश्वर वशिष्ठ को कला भारती की ओर से 19 मार्च 2023 को आयोजित कार्यक्रम में कलाश्री सम्मान

मुरादाबाद के वरिष्ठ रचनाकार  रामेश्वर वशिष्ठ को कलाभारती की ओर से 19 मार्च 2023 को आयोजित  समारोह में कलाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। उपरोक्त सम्मान-समारोह का आयोजन मिलन विहार स्थित आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज पर हुआ। ईशांत शर्मा ईशु द्वारा प्रस्तुत माॅ़ं सरस्वती की वंदना से आरंभ हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा संजीव आकांक्षी ने की। मुख्य अतिथि  अशोक विश्नोई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेंद्र पाल विश्नोई मंचासीन हुए। कार्यक्रम का संचालन आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ ने किया तथा सम्मानित रचनाकार  रामेश्वर वशिष्ठ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित आलेख का वचन राजीव प्रखर द्वारा किया गया। अर्पित मानपत्र का वाचन ईशांत शर्मा ईशु ने किया। 

     कार्यक्रम के द्वितीय चरण में एक काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें दुष्यंत बाबा, राजीव प्रखर, ईशांत शर्मा, आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ, इंजीनियर राशिद हुसैन, डॉ मनोज रस्तोगी, अशोक विद्रोही, रघुराज सिंह निश्चल, मीनाक्षी ठाकुर, रमेश गुप्ता, योगेन्द्र पाल विश्नोई, अशोक विश्नोई, बाबा संजीव आकांक्षी, रघुराज सिंह निश्चल, रामेश्वर वशिष्ठ आदि ने विभिन्न रचनाओं के माध्यम से विभिन्न सामाजिक मुद्दों को उठाया। राजीव प्रखर द्वारा आभार अभिव्यक्ति के साथ कार्यक्रम विश्राम पर पहुॅंचा।










कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें