रविवार, 30 अक्तूबर 2022

मुरादाबाद मंडल के सरायतरीन (जनपद संभल) की संस्था सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति (भारत) उत्तर प्रदेश ने किया साहित्यकारों रूप किशोर गुप्ता, डॉ आरसी शुक्ला, डॉ मनोज रस्तोगी, प्रो सुधीर कुमार अरोड़ा , आरिफा मसूद अंबर, डॉ राशिद अज़ीज़, सुल्तान मौहम्मद खां कलीम, त्यागी अशोका कृष्णम्, प्रदीप कुमार दीप एवं दीक्षा सिंह को सम्मानित

 मुरादाबाद मंडल के सरायतरीन (जनपद संभल) की संस्था सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति (भारत)  उत्तर प्रदेश द्वारा रविवार 30 अक्टूबर 2022 को आजाद गर्ल्स डिग्री कॉलेज दीपा सराय संभल में आयोजित प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

       इस समारोह में साहित्यकार एवं महाराजा हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरादाबाद के प्राचार्य प्रो सुधीर कुमार अरोड़ा को सरस्वती सम्मान, वरिष्ठ साहित्यकार एवं केजीके महाविद्यालय मुरादाबाद के पूर्व विभागाध्यक्ष अंग्रेजी डॉ आरसी शुक्ला को साहित्य रत्न सम्मान, बहजोई के वयोवृद्ध साहित्यकार रूप किशोर गुप्ता एवं मुरादाबाद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ मनोज रस्तोगी को हिंदी गौरव सम्मान, मुरादाबाद की साहित्यकार आरिफा मसूद अंबर को नन्ही देवी रामस्वरूप सम्मान,  कश्मीर विश्वविद्यालय कश्मीर के उर्दू विभाग के डॉ राशिद अज़ीज़, सुल्तान मौहम्मद खां कलीम, त्यागी अशोका कृष्णम्, प्रदीप कुमार दीप एवं दीक्षा सिंह को काव्य दर्पण सम्मान से विभूषित किया गया।

      इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में त्यागी अशोका कृष्णम, प्रदीप कुमार दीप, दीक्षा सिंह, सुल्तान मौहम्मद खां कलीम, डॉ राशिद अज़ीज़, शफीकुर्रहमान बरकाती, डॉ मनोज रस्तोगी,रूप किशोर गुप्ता, डॉ यू सी सक्सेना, मुशीर खां तरीन, डॉ सुधीर कुमार अरोड़ा, डॉ आर सी शुक्ल, आरिफा मसूद, डॉ किश्वर जहां जैदी आदि ने काव्य पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

     समारोह की अध्यक्षता डॉ सीपी सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि  डॉ यूसी सक्सेना, श्री मुशीर खां थे। संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम थे । संचालन साहित्यकार त्यागी अशोका कृष्णम ने किया ।

      समारोह में रूबी, नाहिद रजा, सुरेन्द्र सिंह, रजनी कान्ता चौहान, मन्जू सक्सेना, चिंकी दिवाकर, साक्षी शर्मा, भारती ठाकुर, दीक्षा ठाकुर, नीलम गौतम, डॉ मुनव्वर ताविश, मुजम्मिल खां मुजम्मिल, डॉ शहजाद अहमद, डॉ प्रदीप कुमार त्यागी, हाजी फ़हीमउद्दीन, हाजी शकील अहमद कुरैशी, डॉ जिकरूल हक, डॉ शशीकांत गोयल, शाह आलम रौनक, ताहिर सलामी,मौ फरमान अब्बासी आदि की सक्रिय भागीदारी रही।


















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें